6 लाख रु. की चोरी गई 10 मोटरसाईकिल जप्त : तीन शातिर मोटरसाईकिल चोर नरसिंहपुर गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में
Aditi News Team
Fri, Dec 26, 2025
तीन शातिर मोटरसाईकिल चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

Ø चोरी गई 10 मोटरसाईकिल जप्त,
Ø जप्त मोटरसाईकिलों की कीमत लगभग 06 लाख रूपये,
Ø प्रदेश के अन्य जिलों से चोरी की गयी मोटरसाईकिल भी हुई बरामद,
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा के द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु लगातार अभियान चलाया जाकर समस्त थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है ।
दिनांक 25/12/2025 को थाना गाडरवारा पुलिस की दो टीमों के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान दो संदिग्धों से चोरी गई मोटरसाईकलें बरामद की गई । पुलिस टीमों के द्वारा उक्त दोनों संदिग्धों से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर उनके द्वारा गाडरवारा एवं नर्मदापुरम के विभिन्न स्थानों से मोटरसाईकलें चोरी करना स्वीकार किये ।
*Ø आरोपी :-*
· मनीष पिता सुखराम जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी तिगवाँ चौकी सिहोरा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर
*Ø जप्ती :-*
1. हीरो स्प्लेंडर मोटरसाईकल MP 49 ZF 9203
2. बजाज प्लेटीना MP 49 MG 4278
3. हीरो पेशन प्रो MP 05 ME 6370
4. हीरो आई-स्मार्ट MP 49 MR 0760
5. हीरो स्प्लेंडर MP 49 BA 5824
6. बजाज सीटी 100 - MP 49 MM 1365
7. बजाज प्लेटीना MP 49 MU 1085
*Ø आरोपी :-*
· धनंजय उर्फ छोटू कौरव पिता महेश कौरव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम छैनाकछार थाना डोंगरगाँव जिला नरसिंहपुर
*Ø जप्ती :-*
1. बजाज सीटी 100 - MP 05 MT 9510
2. होंडा शाईन MP 40 MT 7845
आरोपी धनंजय उर्फ छोटू कौरव ने अपने मेमोरेंडम में दिनांक 21/12/2025 की रात मूनलाइट गार्डन के सामने काँच मंदिर के पास गाडरवारा से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाईकल MP 49 MD 8970 चोरी करना एवं उक्त मोटरसाईकल उमेश कौरव निवासी सिलहैटी को बेचना स्वीकार किया । आरोपी उमेश कौरव के द्वारा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाईकल MP 49 MD 8970 को कटर मशीन से काटकर खेत में छिपाना बताया ।
*Ø आरोपी :-*
· उमेश पिता दीनदयाल कौरव निवासी उम्र 25 वर्ष ग्राम सिलहैटी थाना डोंगरगाँव जिला नरसिंहपुर
*Ø जप्ती :-*
· हीरो स्प्लेंडर मोटरसाईकल MP 49 MD 8970
*Ø चोरी करने का तरीका :-* उक्त सभी शातिर मोटरसाईकल चोर मुख्यतः सार्वजनिक स्थानों, बैंक, सब्जी बाजार के आस-पास अथवा शादी गार्डनों को चिह्नित करते थे, जहाँ लोग अपनी मोटरसाईकल लापरवाही से बिना लॉक किये खड़ी कर देते थे । उन मोटरसाईकलों को उक्त आरोपीगण शातिर तरीके से चोरी कर ले जाते थे और शीघ्र पकड़ में ना आये इसके लिये सूने स्थान पर कुछ दिन तक वाहन छिपाकर रख देते थे ।
*Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल,गजराज सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा,हरिशंकर बटके,राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,शिवकुमार नौरिया,परमानंद,संजय डोंगरे, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटैल,दीपक राजूपत,ऐश्वर्य वेंकट, प्रदीप गुप्ता, हरिशंकर, सौरभ मिश्रा, कृष्णकांत गोपाले, शिशुपाल सिंह तोमर, बसंत, उत्तम,रामसिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, गीता अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना
गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक
गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया