Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

17 दिन तक जिंदगी व मौत के बीच जूझता रहा एंजेल... : देहरादून में नस्लीय तंज के बाद त्रिपुरा के छात्र की नृशंस हत्या

Aditi News Team

Sat, Dec 27, 2025

देहरादून में नस्लीय तंज के बाद त्रिपुरा के छात्र की नृशंस हत्या, 17 दिन तक जिंदगी व मौत के बीच जूझता रहा एंजेल...

घायल भाई का बयान:- चाइनीज़.. चिंकी कहकर टॉर्चर किया गया..

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां त्रिपुरा निवासी 17 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा की घातक हथियारों से किए गए नृशंस हमले के बाद मौत हो गई। एंजेल कुछ सामान खरीदने के लिए बाहर गए थे, तभी कुछ युवकों ने उनके पूर्वोत्तर मूल को लेकर नस्लीय भेदभावपूर्ण टिप्पणियां कीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने एंजेल पर अपमानजनक और अमानवीय तंज कसे। जब एंजेल ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उस पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तड़पते किशोर ने 17 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन अंततः उसका सपनों से भरा जीवन असमय बुझ गया।

एंजेल चकमा देहरादून स्थित जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में MBA के छात्र थे। उनकी मौत की खबर से न केवल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, बल्कि विश्वविद्यालय और पूर्वोत्तर समुदाय में भी शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने इस मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात में अब तक पांच आरोपियों शौर्य राजपूत, अविनाश नेगी, सूरज खवास, आयुष बदोनी और सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी यश अवस्थी की तलाश जारी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून

त्रिपुरा के छात्र की नृशंस हत्या

जरूरी खबरें