Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

गाडरवारा में सखी महिला समूह द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण सखी महिला समूह द्वारा आज श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव के संचालन में

Aditi News Team

Thu, Mar 19, 2026

गाडरवारा में सखी महिला समूह द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गाडरवारा।पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण सखी महिला समूह द्वारा आज श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव के संचालन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन गाडरवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर पॉलिथीन एवं प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में महिलाओं को यह संकल्प दिलाया गया कि बाजार जाते समय वे कपड़े की थैली का उपयोग करें, अपने पर्स में कटोरी–चम्मच रखें और पॉलीथिन का इस्तेमाल कम से कम करें। साथ ही मार्च माह के अंतिम शनिवार को मनाए जाने वाले अर्थ आवर के महत्व को समझाया जिसके तहत शाम 8:30 से 9:30 बजे तक अनावश्यक बिजली बंद कर “बिजली बचाओ – पृथ्वी बचाओ” का संदेश दिया जाता है। यह 28 मार्च दिन शनिवार रात 8:30 से 9:30 तक मनाया जाएगा

महिलाओं को समझाया कि माइक्रो प्लास्टिक हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। इसलिए सभी ने जल, वायु और मिट्टी को स्वच्छ रखने हेतु प्लास्टिक उपयोग सीमित करने का संकल्प लिया। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी समझाया कि वर्षा के जल का संग्रहण करें एवं नल को घर में बेवजह खुला ना छोड़े कम समय में स्नान करें कपड़े बर्तन धोते समय कम पानी बहाए l

इस अवसर पर पर्यावरण सखी का खिताब नीतू साहू और रीना लमानिया को प्रदान किया साथ ही प्रश्न मंच प्रतियोगिता में पर्यावरण से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें रजनी कोरी, अर्चना श्रीवास्तव, भारती उपाध्याय, सरिता पांडे, पदमा और संजू शर्मा पुरस्कृत हुईं।

महिलाओं द्वारा दिए गए सुझाव अत्यंत प्रेरक रहे, जिनमें बताया गया कि हम दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों से भी पर्यावरण की बड़ी रक्षा कर सकते हैं।

सुंदर थैली प्रतियोगिता में फूला विश्वकर्मा और पूनम कहार विजेता रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती बसंती पालीवाल, स्नेहलता श्रीवास्तव, अनीता मिश्रा, जिला महामंत्री सुषमा साहू, पार्षद पूजा तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनीता रवि शेखर जयसवाल, रीना चौधरी, सुषमा राजोरिया मंजुला गुप्ताऔर अन्य मातृशक्तियों का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा सखी महिला समूह

जरूरी खबरें