Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही : ग्राम सचिव,चन्द्रभान नोनिया वर्तमान पद-कर संग्रहता नगर निगम जबलपुर को 3000/- रु.की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

Aditi News Team

Tue, Feb 17, 2026

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

आवेदक - दीपक कुशवाहा पिता स्व.वशिष्ठ कुशवाहा उम्र 30 वर्ष, पता- रांझी बड़ा पत्थर, मानेगांव जिला जबलपुर ।

आरोपी- चन्द्रभान नोनिया पिता स्वर्गीय छोटेलाल नोनिया उम्र 47 वर्ष, मूल पद-ग्राम सचिव, वर्तमान पद-कर संग्रहता, संभागीय कार्यालय नगर निगम जोन क्रमांक -10, रांझी जिला जबलपुर।

घटना दिनांक--17.02.2026

ट्रैप राशि -3000 रु (तीन हजार रु)

घटनास्थल- आवेदक का घर मुंडी टोरिया, रांझी,जिला जबलपुर

विवरण -आवेदक उपरोक्त की पत्नी के नाम नजूल का मकान है, जिसकी टेक्स रसीद में पुराने टेक्स धारक की जगह अपनी पत्नी का नाम चढ़वाने के एवज में आरोपी चन्द्रभान नोनिया,कर संग्रहता, संभागीय कार्यालय नगर निगम जोन क्रमांक -10, रांझी जिला जबलपुर द्वारा 5000 रु रिश्वत की मांग की जा रही थी। आज दिनांक 17.02.26 को आरोपी उपरोक्त को ₹3000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य-टी.एल.ओ निरीक्षक उमा कुशवाह,निरीक्षक श्री जितेन्द्र यादव,उप निरीक्षक श्री शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख

उप महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई

लोकायुक्त जबलपुर दल

जरूरी खबरें