Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के सुपुत्र अभिज्ञान पटेल युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

Aditi News Team

Fri, Aug 16, 2024
मंत्री पुत्र अभिज्ञान पटेल युवा मोर्चा की ,तिरंगा यात्रा बाइक रैली में हुए शामिल Kamarrana देवरी रायसेन--- स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे, नगर परिषद उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया एवं राधेलाल रघुवंशी के मार्गदर्शन में एक विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया । यह तिरंगा यात्रा नगर के जीएस पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर, डीजे के साथ राष्ट्रीय गीतों की धुन पर नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए नगर परिषद के सभागृह पर पहुंची। नगर परिषद सीएमओ जगदीश शर्मा ने इस रैली का जलपान के साथ भव्य स्वागत किया। इस विशाल तिरंगा बाइक रैली में मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के सुपुत्र अभिज्ञान पटेल हाथ में तिरंगा लहराते हुए बाइक से निकले। अभिज्ञान पटेल के साथ युवा मोर्चा के सैकड़ो साथी जय हिंद, जय भारत, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा बाइक रैली के समापन पर अभिज्ञान पटेल ने 78 में स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। इस रैली में मुख्य रूप से युवा मोर्चा महासचिव ज्ञानेंद्र गंगोलिया, शुभम भाटी, पार्षद अशोक मामा, पार्षद लखन, यशपाल राजपूत, ओम चौबे, नीरज श्रीवास्तव, ऋषभ जैन, अंकित रघु, बसंत धाकड़, आशु चौरसिया, अशशु सोनी, मयंक पुरोहित, देवेंद्र, के साथ-साथ युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Tags :

जरूरी खबरें