Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

ग्वालियर में खाद्य लगभग 2,200 किलोग्राम का मावा पकड़ा गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रु है

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम्मत सिंह चौहान, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

: नशा व्यक्ति को नायक से खलनायक बना देता है

Aditi News Team

Sun, Dec 8, 2024
नशा व्यक्ति को नायक से खलनायक बना देता है गाडरवारा / मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा ने नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत आज शासकीय हाई स्कूल मुंगमानी में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में बताया कि नशा नास का द्वारा है,नशे से व्यक्ति नायक से खलनायक बन जाता है।उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे के प्रकार व उनसे होने वाली हानियों को बताया कि नशा के कारण व्यक्ति को पारिवारिक,मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है,नशे से होने वाली बीमारी में घर परिवार की संपत्ति नष्ट हो जाती है,व्यक्ति नशे की हालत में अपराध कर बैठता है जिसकी सजा उसे भोगनी पड़ती है,नशे में व्यक्ति वो कार्य करने लगता है जो वह कभी भी नहीं करना चाहता है। नशे के अधिक सेवन से व्यक्ति के सोचने-समझने की शक्ति में कमी आ जाती है उसकी प्रवित्ति व नियत बुरी जो जाती है।श्री शर्मा नव बताया कि नशे की शुरुआत लगभग 13 वर्ष की आयु से होने लगती है उसे नशा सिखाने वाला उसका कोई दोस्त या निकट का परिचित ही होता है। श्री शर्मा ने बच्चों को अपने जीवन काल में कभी भी नाश न करने तथा अपने घर/परिवार को नशे से दूर रखने तथा अपने मोहल्ले,ग्राम को भी नाश मुक्त बनाने के लिए लोगों को सतत प्रेरित करने हेतु"शपथ"दिलाई। नशा मुक्ति कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक तथा छात्रों क्व साथ-साथ जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डोंगरगांव के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह लोधी,सचिव श्री मनीष रजक,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चौराखेड़ा के अध्यक्ष श्री राम सिंह जी,बचाई के अध्यक्ष श्री रूपसिंह जी,चीलाचोंन खुर्द से श्रीयोगेश कतिया तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता श्री पलाश शर्मा जी की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें