Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: कलश शोभा यात्रा का भव्य शुभारम्भ ,संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन

Aditi News Team

Mon, Dec 9, 2024
अनिल जैन सिहोरा  कलश शोभा यात्रा का भव्य शुभारम्भ   संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन सिहोरा । श्री नृसिंह महिला रामायण मण्डल खितौला बस्ती द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन कथा व्यास पूज्य गुरुदेव सुभाष चैतन्य जी महाराज के सानिध्य में श्री भूत नाथ मंदिर खितौला में विगत सोमवार से 17 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा हैं जिसमें कलश शोभा यात्रा विगत सोमवार को दोपहर 2 बजे से बरा मोहल्ला स्थित श्री शिव मंदिर में भगवान श्री शिव जी , माता पार्वती जी , गणेश जी एवं कार्तिकेय जी के पूजन - अर्चन करते हुए बैंड बाजों एवं आतिशबाजी के साथ कलश शोभा यात्रा का शुभारम्भ होकर हिरण नदी घाट में जीवनदायिनी मां नर्मदा जी का पूजन - अर्चन करते हुए कलश शोभा यात्रा वापस मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर उपस्थित सभी भक्तगणों ने बम - बम भोले , भोलेनाथ की जय , जय श्री राम , श्री कृष्ण भगवान की जय , श्री नृसिंह भगवान की जय , नर्मदे हर एवं राधे-राधे का जाप करते हुए जय घोष लगाते हुए संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ कथा व्यास पूज्य गुरुदेव सुभाष चैतन्य जी महाराज द्वारा किया गया । इस अवसर पर श्री नृसिंह महिला रामायण मण्डल एवं क्षेत्र के समस्त भक्तगणों ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया ।

Tags :

जरूरी खबरें