Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर,प्रदेश सहित जिले में 11 दिसंबर से प्रारंभ होगा "जन कल्याण पर्व"

Aditi News Team

Sun, Dec 8, 2024
प्रदेश सहित जिले में 11 दिसंबर से प्रारंभ होगा "जन कल्याण पर्व" नरसिंहपुर।प्रदेश सहित जिलों में भी 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2024 तक "जन कल्याण पर्व" मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत राज्य शासन द्वारा महिला, किसान, युवा और गरीब कल्याण सहित विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "जन कल्याण पर्व" की तैयारियों के संबंध में निवास स्थित समत्व भवन में वीसी के माध्यम से रविवार को समीक्षा बैठक ली। उन्होंने तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।   इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल व श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री मृगाखी डेका, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें