Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: नरसिंहपुर,विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी रैली व मानव श्रृंखला बनाकर दिया जागरूकता का संदेश

Aditi News Team

Fri, Dec 6, 2024
विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी रैली व मानव श्रृंखला बनाकर दिया जागरूकता का संदेश नरसिंहपुर, 06 दिसम्बर 2024. विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर जिला चिकित्सालय परसिर से रवाना किया। यह जागरूकता रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सुभाष पार्क पहुंची। रैली के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय, एमएलबी तथा सीएम राइज स्कूल के छात्र- छात्राओं व जिला एड्स नियंत्रक समिति के सदस्यों ने एड्स जागरूकता का प्रतीक चिन्ह रेड रिबिन का मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। इस रैली का समापन पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में हुआ। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, सीएमएचओ डॉ. एपी सिंह, अन्य अधिकारी- कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग का अमला और विद्यार्थी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें