Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: जिले में हुआ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, Dec 8, 2024
जिले में हुआ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नरसिंहपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिले में विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल व श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, डॉ. अनंत दुबे, श्री सुनील कोठारी, श्रीमती बबीता जाट ने भी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। सिविल अस्पताल गाडरवारा में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवकांत मिश्रा, रोटरी क्लब, रोगी कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती बसंती पालीवाल ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 8 से 10 दिसम्बर 2024 तक जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जायेगी। शासन द्वारा एक लाख 70 हजार 329 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के अंतर्गत जिले में कुल 1335 टीमें गठित की गई हैं। इनमें 2670 सदस्य, 43 मोबाइल टीम व 51 ट्राजिट टीम बनाई गई है। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पहले दिन 8 दिसम्बर को बूथ पर और 9 एवं 10 दिसम्बर को घर- घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी। एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए मोबाइल दल घुम्मकड़ आबादी तथा बंजारा बस्ती, ईट भट्टा, सुगर मिल, गुड़ भट्टी, निर्माणधीन, मजदूर परिवार आदि सुदूर स्थलों में जाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है। शुभारंभ अवसर पर सीएमएचओ डॉ. एपी सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जीसी चौरसिया, डीएचओ 01 डॉ. एआर मरावी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील पटैल, एसएनसीयू प्रभारी डॉ. संदीप पटैल, डॉ. देवेन्द्र रिपुदमन एवं स्वास्थ्य के सभी अधिकारी- कर्मचारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें