Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

: हम होंगे कामयाब अभियान के तहत आपातकालीन हेल्पलाइन व साइबर सुरक्षा के प्रति छात्र- छात्राओं को किया जागरूक

Aditi News Team

Fri, Dec 6, 2024
हम होंगे कामयाब अभियान के तहत आपातकालीन हेल्पलाइन व साइबर सुरक्षा के प्रति छात्र- छात्राओं को किया जागरूक नरसिंहपुर।"हम होंगे कामयाब" अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में आपातकालीन हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में विभागीय अमले ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी प्रशासक वन स्टॉप सेंटर नरसिंहपुर श्रीमती नीरजा वर्मा ने विद्यार्थियों को चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, आपतकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण इकाई से श्री अमृताष दुबे द्वारा बालक- बालिकाओं से इन हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में प्रश्नावली भी की गई।   इस अवसर पर प्राचार्य श्री जीएस पटेल, सुश्री माधुरी जाटव, वन स्टॉप सेंटर से श्रीमती अंजिता शर्मा, श्रीमती सविता रैकवार, विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें