: नरसिंहपुर,नर्मदा नेचुरल्स के नाम से होगी करेली गुड़ एवं गाडरवारा दाल की ब्रांडिंग
Sat, Dec 31, 2022
नर्मदा नेचुरल्स के नाम से होगी करेली गुड़ एवं गाडरवारा दाल की ब्रांडिंग
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि एक ज़िला एक उत्पाद के तहत करेली गुड़ एवं गाडरवारा की दाल की ब्रांडिंग नर्मदा नेचुरल्स के नाम से की जा रही है। साथ ही गाडरवारा दाल की जीआई टैगिंग का भी कार्य प्रक्रिया में है। यह उत्पाद जनवरी माह में लगने वाले भोपाल हाट में भेजे जा रहे हैं। वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. विजय कुंवर शाह ने कहा कि इन उत्पादों की व्यापक स्तर पर ब्रांडिंग की जायेगी।
: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने ग्राम चिरचिटा में किया जैविक कृषि का मुआयना
Thu, Dec 22, 2022
कलेक्टर ने ग्राम चिरचिटा में किया जैविक कृषि का मुआयनानरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले की गोटेगांव तहसील के ग्राम चिरचिटा में कृषक श्री कृष्णपाल पटैल के द्वारा की जा रही जैविक कृषि का मुआयना किया। उन्होंने श्री पटेल के प्राकृतिक गुड़, अन्य जैविक उत्पादों आदि के बारे में जानकारी ली।कृषक श्री पटैल ने बताया कि वे प्राकृतिक एवं जैविक तरीके से खेती करते हैं। वे अपनी 10 एकड़ भूमि में गन्ना एवं तुअर की प्राकृतिक/ जैविक विधि से अंतरवर्ती खेती कर रहे हैं। एक एकड़ में उन्हें लगभग 3 लाख रुपए की आय हो जाती है। तीन साल में उनके द्वारा 7 फसलें उत्पादित की जाती है l इनमें अदरक,आलू,मूँग,चना,गेहूं, सोयाबीन, ढेचा शामिल हैं। गन्ने के साथ अंतरवर्ती कृषि का फ़ायदा यह होता है कि मवेशी फसल का नुक़सान नहीं करते। गन्ना कटाई भी आसानी से होती है। गन्ने की मध्य की दूरी लगभग दस फ़ीट रखते हैं। वे अपने प्राकृतिक/ जैविक कृषि प्रक्षेत्र में उत्पादित गन्ने से स्वयं गुड़ बनाते हैं।कृषक श्री पटैल द्वारा निर्मित गुड़ विभिन्न शहरों में विक्रय होता है। श्री पटैल गुड़, गुड़ बर्फी, गुड़ पाउडर, गुड़ कैंडी, तुअर दाल आदि का विक्रय करते हैं।ज़िले एवं अन्य राज्यों में आयोजित विभिन्न कृषि कार्यशाला में जाकर इस विधि से अवगत कराने का कार्य भी श्री पटेल बखूबी करते हैं। यही वजह है कि अन्य कृषक उनसे प्रेरित हो कर इसे अपना रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे की सुविधा के लिए भी श्री पटेल तैयारी कर रहे हैं।
: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने वर्मीकम्पोस्ट इकाई का किया अवलोकन
Thu, Dec 22, 2022
कलेक्टर ने वर्मीकम्पोस्ट इकाई का किया अवलोकननरसिंहपुर।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने विकासखंड नरसिंहपुर के ग्राम जरजोला में आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत वर्मीकम्पोस्ट इकाई का ज़ायजा लिया। उन्होंने वर्मीकम्पोस्ट बनाने वाली स्व सहायता समूह महिला सदस्यों से चर्चा की।महिला सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किये गये खाद को ज़िले के किसानों द्वारा ख़रीदा जाता है। किसान पहले से ही इन्हें खाद के लिए ऑर्डर कर देते हैं। हर माह इन्हें लगभग 30 से 40 हज़ार रुपए की आमदनी हो जाती है। उन्होंने कलेक्टर सुश्री बाफ़ना को बताया की यूनिट के लिए अन्यत्र स्थान उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर सुश्री बाफ़ना ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि यूनिट के लिए शेड सीएसआर मद से प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यूनिट के लिए स्थान चिन्हांकित करने कहा।