Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: जबलपुर,अवैध शराब के कारोबार में लिप्त ढाबा मालिक एवं मैनेजर गिरफ्तार, 48 बॉटल एवं 154 पाव विदेशी शराब कीमती पौने एक लाख रुपए की जप्त

Aditi News Team

Sun, Sep 10, 2023
"ऑपरेशन शिकंजा"* *अवैध शराब के कारोबार में लिप्त ढाबा मालिक एवं मैनेजर गिरफ्तार, 48 बॉटल एवं 154 पाव विदेशी शराब कीमती पौने एक लाख रुपए की जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री कमल मौर्य, तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया के मार्ग दर्शन में थाना माढ़ोताल की टीम द्वारा ढाबा मालिक एवं मैनेजर को 48 बॉटल एवं 154 पाव अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री विपिन ताम्रकार ने बताया कि दिनांक 9-9-23 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नीलकमल ढाबा पाटन वायपास में भारी मात्रा में शराब रखी है शीघ्र पहुॅचने पर ढाबा मालिक एवं मैनेजर शरब सहित मिल सकते हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई नीलकमल ढाबा पाटन वायपास में पुलिस को देखकर नीलकमल ढाबा का मैनेजर सूरज प्रजापति एवं मालिक मयूर सक्सेना हड़बडाहट में ढाबा के अंदर जाने लगे मैनेजर सूरज प्रजापति एवं मयूर सक्सेना को सूचना से अवगत कराते हुये ढाबा की तलाशी लेेने पर बड़े से फ्रीजर में कागज के कार्टून में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब सिग्नेचर विस्की की 2 पेटी (प्रत्येक पेटी में 12 बाटल), 1 पेटी बकार्डी व्हाईल 1 पेटी बकार्डी लेमन रम (प्रत्येक पेटी में 12 बाटल) , ब्लेंडर प्राईड की एक पेटी में 48 पाव, रायल सिलेक्ट रम की 2 पेटी में कुल 96 पाव, एक थैले में बाम्बे स्पेशल विस्की के 10 पाव, अंग्रेजी शराब कुल कीमती लगभग 73 हजार रूपये की रखी पाई गयी, उक्त शराब जप्त करते हुये ढाबा मालिक मयूर सक्सेना उम्र 25 वर्ष निवासी तिलक वार्ड गलगला जूड़ी तलैया थाना कोतवाली, ढाबा मैनेजर सूरज प्रजापति उम्र 29 वर्ष निवासी शाहगंज थाना खेतासराय जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश वर्तमान पता नीलकमल ढाबा पाटन वायपास माढ़ोताल के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   *उल्लेखनीय भूमिका:--* अवेध शराब के कारोबार में लिप्त ढाबा मालिक एवं मैनेजर को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक हिमलेश, आरक्षक सुदीप, शैलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें