Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

नरसिंहपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही,34 पेटी शराब जप्त : अवैध की तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी की गयी जप्त, एक आरोपी को गिरफ्तार कर,लगभग 6 लाख रूपये मशरूका किया गया जप्त,

Aditi News Team

Thu, Apr 16, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

• लगभग 34 पेटी देशी शराब जप्त।

• अवैध की तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी की गयी जप्त।

• लगभग 6 लाख रूपये मशरूका किया गया जप्त।

• अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

इसी क्रम में चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज विगत रात्रि को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को ग्राम नवलगांव-सिंहपुर रोड पर एक पिकअप वाहन आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर तेजी से भागने का प्रयास करने लगा जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड से टकरा कर रूक गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन की सदेहास्पद स्थिति में भागने पर वाहन की तलाशी ली गयी जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुयी पायी गयी गयी। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया जिस पर उक्त वाहन को मय शराब के चौकी लाकर वाहन एवं उसमें भरी हुई अवैध शराब को जप्त किया गया एवं आरोपी गोविन्द पिता अशोक रैकवार, उम्र 29 निवासी सिंहपुर बडा को अभिरक्षा में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी द्वारा गहनता से पूछताछ पर उसके द्वारा जितेन्द्र घोषी, निवासी ग्राम ग्वारी, निवारी, आशीष उर्फ भूरा घोषी, निवासी ग्राम करहैयाखेडा, मनोहर शर्मा उर्फ बड्डू शर्मा, निवासी सिंहपुर एवं दीपेश शर्मा निवासी सिंहपुर की भी अवैध शराब की तस्करी में संलिप्ता स्वीकार की गयी है।

*जप्ती :* 34 पेटी देशी शराब जप्त (कीमत लगभग 3 लाख रूपये) एवं एक पिकअप वाहन कीमत लगभग 3 लाख रूपये।

*वैधानिक कार्यवाही :* प्रकरण में पांचों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, चौकी प्रभारी स्टेशनगंज उनि संजय सूर्यवंशी, सउनि विजय पटेल, आरक्षक यशराज एवं सैनिक दिनेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें