Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को लेकर नरसिंहपुर पुलिस एलर्ट : सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी। • असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग

Aditi News Team

Tue, Mar 31, 2026

सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को लेकर नरसिंहपुर पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था।

• जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण, संवेदनशील स्थान चिन्हित।

• संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।

• सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी।

• असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग।

दिनांक 01.04.2026 को सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा व्यापक एवं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस टीमों द्वारा जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से रखी जा रही नजर: जवारा विसर्जन जुलूस के दौरान नगर के प्रमुख भवनों एवं चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि संपूर्ण क्षेत्र पर व्यापक नजर बनाए रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके साथ-साथ जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस अधिकारी एवं जवान लगातार तैनात रहकर निगरानी कर रहे हैं। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से भी जुलूस की गतिविधियों पर सतत नजर रखी जावेगी।

यातायात सुगमता हेतु अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात: यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो समयानुसार यातायात को डायवर्ट करेगा, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस द्वारा शांति समिति के सदस्यों एवं आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।

आसमाजिक तत्वों पर रखी जा रही विशेष नजरः इसके अतिरिक्त, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सतत चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अपील : नरसिंहपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें एवं जुलूस के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें