Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

नरसिंहपुर में अब हर किसान को आसानी से मिलेगा ई-टोकन, : ई-टोकन बुकिंग में हर स्तर पर मिलेगा सहयोग कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश

Aditi News Team

Sun, Jul 26, 2026

एक हर किसान को आसानी से मिलेगा ई-टोकन,

ई-टोकन बुकिंग में हर स्तर पर मिलेगा सहयोग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश

किसानों को उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर अब जिले में ई-टोकन प्राप्त करने में आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस उद्देश्य से पूर्व में 9 मार्च 2026 को पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में जिला स्तरीय व्यापक प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें पटवारी, रोजगार सहायक, सचिव, समिति प्रबंधक, समिति ऑपरेटर, डबल लॉक केंद्र के ऑपरेटर, कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रा.उ.वि.अधि. को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर ई-टोकन उपलब्ध कराना एवं उर्वरक वितरण प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाना था।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आदेश जारी कर निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों को ई-टोकन बुक करने में कठिनाई आ रही है, उनके लिए पटवारी, रोजगार सहायक, सचिव, समिति प्रबंधक, समिति ऑपरेटर, डबल लॉक केंद्र के ऑपरेटर, कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रा.उ.वि.अधि. सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र किसान ई-टोकन से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन की इस पहल से अब किसानों को ई-टोकन प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी और उर्वरक वितरण व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें