Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर,नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने के आरोपी को 20-20 वर्ष का दोहरा सश्रम कारावास

Aditi News Team

Fri, Feb 14, 2025
नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने के आरोपी को 20-20 वर्ष का दोहरा सश्रम कारावास नरसिंहपुर। न्‍यायालय द्वितीय अपर सत्र न्‍यायाधीश डॉ श्रीमती अंजली पारे के न्‍यायालय द्वारा नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म के प्रकरण में आरोपी पप्‍पू उर्फ विजय आ. पहलाद सिंह अहिरवार आयु 33 वर्ष, हाल निवासी ग्राम भौरगढ़, थाना सांईखेड़ा, जिला नरसिंहपुर , अन्‍य पता ग्राम दिघावन, थाना देवरी, जिला रायसेन (म.प्र.) को दोषसिद्ध पाते हुए आरोपी को धारा- 5(एल)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- जुर्माना तथा धारा- 3/4 की उपधारा(2) लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- जुर्माना सें तथा भादवि की धारा 506 (भाग-दो) में 03 वर्ष सश्रम कारावास एवं 1000/- जुर्माना से दंडित किया गया। अभियोक्‍त्री की रिपोर्ट पर आरक्षी केन्‍द्र गाडरवारा में अपराध क्रमांक 00/2024 धारा 376, 376(3), 376(2)(एन), 506 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5(एल)/6 के अंतर्गत देहाती नालसी लेखबद्ध की गई, जिसके आधार पर आरक्षी केन्‍द्र सांईखेडा में अपराध क्रमांक 75/2024 पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख की जाकर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रभारी उपसंचालक अभियोजन/जिला लोक अभियोजन अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में, विशेष लोक अभियोजक श्रीमती संगीता दुबे द्वारा उक्‍त प्रकरण में पैरवी की गई।

Tags :

जरूरी खबरें