Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: राखी हत्याकांड के 4 आरोपियों को आजीवन कारावास

Aditi News Team

Thu, Dec 26, 2024
रिपोर्टर संदीप राजपूत  राखी हत्याकांड के 4 आरोपियों को आजीवन कारावास न्यायालय चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरसिंहपुर श्रीमती रश्मिना चतुर्वेदी ने ग्राम राखी थाना गोटेगांव के बहुचर्चित नितिन पटेल हत्याकांड में चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। प्रकरण में मृतक नितिन पटेल के परिवार की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता देवेंद्र गोस्वामी देबू ने बताया कि दिनांक 10 मई 2023 को अभियुक्तगण ने ग्राम राखी में नितिन पटेल पर प्राणघातक हमला किया था। जिससे उसकी मेडिकल कालेज जबलपुर में मौत हो गई थी। विचारण के दौरान 20 गवाह परीक्षित हुए। मामले में न्यायालय ने धारा 450, 148, 149, 302 भा. द.वि. का आरोप सिद्ध पाए जाने पर अभियुक्त इंद्रपाल पटेल, गोपाल पटेल, दिल्ली पटेल एवं अखिलेश पटेल को आजीवन कारावास की सजा और जुर्माना से दंडित किया है।

Tags :

जरूरी खबरें