Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

: नरसिंहपुर, अपृहत 14 वर्षीय नाबालिक बालिका को जिला विदिशा से दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द।

Aditi News Team

Sat, Feb 15, 2025
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहा “आपरेशन मुस्कान“, थाना स्टेशनगंज अंतर्गत अपृहत 14 वर्षीय नाबालिक बालिका को जिला विदिशा से दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द। उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत अपहृत नाबालिग बालिकाओं के प्रकरणों की समीक्षा उपरान्त नाबालिग बालिकाओं की पतासाजी कर दस्तयाव करने हेतु “आपरेशन मुस्कान“ चलाया जाकर जिला अंर्तगत अपहरण के प्रकरणों में कार्यवाही हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 14 वर्षीय नाबालिक बालिका को जिला विदिशा से दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द -चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज, जिला नरसिंहपुर के अपराध क्रमांक 415/24 धारा 363 भादवि के प्रकरण 14 वषीय अपहृता की तलाशी हेतु पुलिस द्वारा किये गये अथक प्रयासों के चलते दिनाँक 12.02.2025 को सिंरोज, जिला विदिशा से सकुशल दस्तयाब कर उसके माता- पिता के सुपुर्द किया गया है। नाबालिक बालिका की तलाश एवं पतासाजी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-अपर्हता नावालिक वालिका की दस्तयावी में थाना प्रभारी निरीक्षक, रत्नाकर हिंगवे, चौकी प्रभारी पन्नालाल पाल, सउनि विजय बैरागी, आरक्षक यश राज, म.आरक्षक सोनम रजक की मुख्य भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो को नगद पुरुस्कार से पुरष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें