Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: सांगई के स्कूल मे पतंजलि महिला योग समिति ने किया गर्म वस्त्रो का वितरण

Aditi News Team

Thu, Dec 26, 2024
सांगई के स्कूल मे पतंजलि महिला योग समिति ने किया गर्म वस्त्रो का वितरण गाडरवारा। बीते गुरुवार को समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला मे पतंजलि महिला योग समिति की तहसील प्रभारी श्रीमति संजू शर्मा एवं सावित्री श्रीवास्तव ने समिति की अन्य महिलाओं के साथ स्कूली बच्चों को गर्म वस्त्रों, मोजों एवं जरूरतमंद बुजुर्गो को कम्बलों का वितरण किया। उन्होंने 100 से अधिक मेधावी बच्चों को स्वेटर एवं मौजे वितरित किए एवं लगभग 15 जरूरतमंदो को कंबल भेंट किए। इस अवसर पर श्रीमति संजू शर्मा ने कहा कि इस विद्यालय मे हुए नवाचारो एवं गतिविधियों की जानकारी मीडिया एवं सोशल मीडिया से मिलने के चलते हम सभी बच्चों को गर्म वस्त्र देने आये है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं अनाथ बच्चों के हितार्थ भी हम सभी सहयोग करेंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमति सावित्री श्रीवास्तव ने कहा कि सभी बच्चे बेहतर ढंग से पढ़ाई कर परीक्षा मे अच्छे अंक हासिल करें। कार्यक्रम मे शिखा नीखरा एवं किरण साहू ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम मे छात्राओ ने अतिथियों का स्वागत पुष्प भेंट कर किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने किया। कार्यक्रम मे निर्मला पटैल, कीर्ति श्रीवास्तव,मंजू खंताल, आशा सोनी, प्रधानपाठक दशरथ जाटव,विवेक नाईक, सुरेश चौहान, किरणलता ठाकुर, रानू यादव, फूलवती केवट आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें