Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: उत्तर कन्नड़ में भूस्खलन से सात लोगों की मौत, तीन लापता

Aditi News Team

Sun, Jul 21, 2024
उत्तर कन्नड़ में भूस्खलन से सात लोगों की मौत, तीन लापता कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। जिले की उपायुक्त लक्ष्मी प्रिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कर्नाटक में भूस्खलन प्रभावित जिले में बचाव अभियान जारी है और सात शव बरामद किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि 10 लोगों के लापता होने की शिकायत मिली थी, जिनमें से तीन अभी भी लापता हैं। उन्होंने एजेंसी से बात करते हुए कहा, 'एनडीआरएफ टीम, एनएच टीम, नौसेना, तटरक्षक बल, अग्निशमन सेवा, स्थानीय पुलिस, हर कोई वहां काम पर है। जैसा कि हमने पहले बताया है, हमें लापता लोगों के संबंध में 10 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से सात शव बरामद किए गए हैं, तीन लोग अभी भी लापता हैं।' लगातार हो रहा है भूस्खलन वहीं उत्तर कन्नड़ के एसपी नारायण एम ने कहा कि भूस्खलन लगातार हो रहा है। प्रशासन की ओर से बचाव कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा, 'तीन लोग अभी भी लापता हैं। समस्या यह है कि वहां से नदी बहती है और भूस्खलन लगातार हो रहा है। हम लगातार कीचड़ साफ कर रहे हैं। बचाव कार्यों में हम जो भी प्रगति करेंगे, ब्रीफिंग प्रदान की जाएगी। यह एक बहुत ही संकीर्ण सड़क है। हम अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं।' एचडी कुमारस्वामी ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा इधर, केंद्रीय मंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने उत्तर कन्नड़ के अंकोला में शिरूर गांव का दौरा किया, जो 17 जुलाई को लगातार बारिश के बाद बड़े पैमाने पर भूस्खलन से प्रभावित हुआ था। अंकोला क्षेत्र के कई निवासियों ने शुक्रवार को शिरूर गांव में देखभाल केंद्रों में शरण ली, क्योंकि क्षेत्र में भूस्खलन का कहर जारी है। क्षेत्र के लोगों के लिए आगे भी राहत मिलने की उम्मीद कम है। बेंगलुरु के क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने 20 जुलाई को उत्तर कन्नड़ जिले में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसने 20 जुलाई के लिए शिमोगा, उडुपी और चिकमंगलूर के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।

Tags :

जरूरी खबरें