Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाना जरूरी : सुशील कुमारी चौहान

Aditi News Team

Tue, Feb 18, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाना जरूरी : सुशील कुमारी चौहान नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा सिहोरा का बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन पर मेडल और प्रमाण पत्र वितरित सिहोरा।वर्तमान समय की मांग है कि बालिकाओं को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से सशक्त होना जरूरी है। नरेंद्र मोदी विचार मंच के माध्यम से जिले और तहसील शाखा में प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वे अपनी खुद की सुरक्षा बेहतर तरीके से कर सकें। यह बात नरेंद्र मोदी विचार मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कुमारी चौहान ने अरुणाभ घोष स्टेडियम में नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा सिहोरा के आयोजित बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू श्याम सिंह राठौर, एसडीओपी सिहोरा पारुल शर्मा, प्रदेश महामंत्री एकता अश्वनी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रीना बिल्हा, पत्रकार अनिल जैन, सीएम राइज प्राचार्य अशोक उपाध्याय, प्रशिक्षण प्रभारी राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कार शिक्षिका सुधा उपाध्याय के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन, शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित कार्यक्रम के समापन पर नीतू पटेल, आभा शुक्ला, पूर्वी तिवारी और सारांश तिवारी ने सेल्फ डिफेंस से किस तरह बालिकाएं अपने आप को सुरक्षित रख सकें, इसका प्रदर्शन किया । बाद में अतिथियों ने प्रशिक्षण में शामिल करीब 60 बालिकाओं को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया।

Tags :

जरूरी खबरें