Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: भोपाल,राष्ट्रीय कला महोत्सव में प्रदेश के बच्चों ने महाराष्ट्रीयन लोक शैली की आकर्षक प्रस्तुति दी<br>

Aditi News Team

Thu, Jan 21, 2021

कला उत्सव में मध्यप्रदेश की ओर से आज महाराष्ट्रीयन लोक शैली की प्रस्तुति दी गई। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष भारत की लोक संस्कृति के उन्नयन हेतु स्कूली विद्यार्थियों के लिए कला उत्सव का आयोजन किया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष छठे कला उत्सव का आयोजन वर्चुअल मोड पर किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के प्रतिभागियों ने आज आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्टूडियो से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

   बालक वर्ग से शासकीय मॉडल स्कूल, लटेरी जिला विदिशा के प्रतिभागी आर्यन द्विवेदी तथा बालिका वर्ग से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सागर की प्रतिभागी प्रसिद्धि वाहिनी दोनों ने ही महाराष्ट्रीयन लोकशैली को प्रस्तुति दी। आर्यन ने शेतकरी नृत्य तो प्रसिद्धि ने लावणी नृत्य की मन-मोहक प्रस्तुति दी।
   मध्य प्रदेश की दोनों प्रस्तुतियां बहुत मनमोहक और प्रशंसनीय थी। दोनों प्रतिभागियों को स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने आशीर्वाद दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कला उत्सव को देश व लोक परंपरा के संवर्धन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस अवसर पर अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी इसका प्रसारण देखा एवं सम्पूर्ण आयोजन की सराहना की।

Tags :

जरूरी खबरें