Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

तीन दिन तक बच्चों को दिखाई गई फिल्म,हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ शुभारंभ,बेटियों पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत,

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

: अशोकनगर,कुटुम्‍ब न्‍यायालय के नवनिर्मित काउन्‍सलिंग सेंटर का लोकार्पण

Aditi News Team

Sun, Feb 21, 2021

अशोकनगर। उच्‍च न्‍यायालय मध्‍यप्रदेश जबलपुर के आदेशानुसार कुटुम्‍ब न्‍यायालय अशोकनगर में नवमनर्मित काउन्‍सलिंग सेटर, प्‍ले हाउस एवं किन्‍डर गार्डन का लोकापर्ण प्रधान न्‍यायाधीश कुंटुम्‍ब न्‍यायालय अशोकनगर श्री काशिफ नदीम खान के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती प्रिया शर्मा अपर जिला न्‍यायाधीश, श्री महेश कुमार चौहान अपर जिला न्‍यायाधीश, श्री अमित भूरिया मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट, श्रीमती नेहा श्रीवास्‍तव प्रिंसिपल मजिस्‍ट्रेट किशोर न्‍याय बोर्ड, श्री अ‍खिलेश चांडक न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री वीरेन्‍द्र चडार जिला विधिक सेवा सहायता अधिकारी, श्री संदीप तिवारी अध्‍यक्ष जिला अभिभाषक संघ सहित संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
       प्रधान न्‍यायाधीश श्री काशिफ नदीम खान ने कहा कि काउन्‍सलिंग सेंटर का प्रयोजन कुटुम्‍ब न्‍यायालय में लंबित मामलों के पक्षकारों के मध्‍य आपसी सुलह वार्ता के लिए कारगर सिद्ध होगा। साथ ही किन्‍डर गार्डन व प्‍ले हाउस का प्रयोजन न्‍यायालय में लंबित‍ मामलों के पक्षकारों के अवयस्‍क बच्‍चों को खेलकूद के लिए उपयोगी होगा।
  इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारी, अपर जिला न्‍यायाधीश श्री महेश कुमार चौहान, प्रिंसिपल मजिस्‍ट्रेट किशोर न्‍याय बोर्ड श्रीमती नेहा श्रीवास्‍तव तथा अध्‍यक्ष जिला अभिभाषक संघ श्री संदीप तिवारी ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किए। कार्यक्रम का संचालन श्री शिव सिंह रघुवंशी अभिवक्‍ता ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें