Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: करेली, पुलिस प्रशासन ने निकाली मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा

Aditi News Team

Mon, Aug 14, 2023
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली पुलिस प्रशासन ने निकाली मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा करेली:- आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्रीय महापर्व 15 अगस्त 2023 को मनाने के लिए विविध आयोजन हो रहे हैं। हर्षोल्लास के माहौल में अमन शांति का पैगाम लिए आजादी पर्व के पहले पुलिस प्रशासन ने आज सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में पुलिस जवानों ने लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने और देश भक्ति की भावना जगाने का संदेश दिया। वहीं देशभक्ति गीतों ने उत्साह भर दिया। यात्रा के माध्यम से लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने के साथ ही देश भक्ति की भावना जगाने के लिए और हर घर में तिरंगा फहराने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा नगर के सभी मार्गों से होते हुए प्रेस चौराहा करेली बस्ती चौराहा शिव शक्ति चौराहा पुरानी गल्ला मंडी से होते हुए पुलिस थाना प्रांगण में समापन हुआ वही थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के साथ ध्वज संहिता के पालन का विशेष ध्यान रखने का निवेदन भी किया।

Tags :

जरूरी खबरें