Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: गाडरवारा, दिव्यांग ने किया ध्वजारोहण, सामाजिक समरसता के लिए नया संदेश - मुकेश बसेड़िया

Aditi News Team

Wed, Aug 16, 2023
दिव्यांग ने किया ध्वजारोहण सामाजिक समरसता के लिए नया संदेश - मुकेश बसेड़िया गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने समस्त समाज के लिए एक अभिनव सन्देश देते हुए अपने माँ विजयासन इंस्टीट्यूट में निराश्रित वृद्ध दिव्यांग मुकुन्दी लाल कोरी से ध्वजारोहण कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मातृ शक्ति के दिव्यांग श्रीमती राधा सेन व विशिष्ट अतिथियों के रुप मे दिव्यांग आदेश जैन, वरिष्ठ सँस्कृत विद्वान नारायण प्रसाद द्विवेदी, अरुण तिवारी , निगम साहब, गो सेवक ओमप्रकाश कीर, अभिषेक बोहरे की गरिमामयी उपस्थिति रही । सर्व प्रथम ध्वजारोहण उपरान्त पांच कन्याओं का पूजन कर उन्हें पठन लेखन सामाग्री प्रदान कर आशीर्वाद लिया तथा स्वाथ्य शिविरों में में निस्वार्थ सेवा देने वाली बेटियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया । उक्तासय की जानकारी देते हुए श्री बसेड़िया ने बताया कि बंचित वर्ग को सम्मान प्रदान करने व सामाजिक समरसता के तहत विगत वर्षों में अपने इंस्टीट्यूट में निराश्रित वृद्ध जन, सफ़ाईकर्मी, आदिवासी जन , कचरागाडी संचालक, किन्नरसमाज ,बैंडबाजा एसोसिएशन व दिव्यांग वर्ग से ध्वजारोहण कराया,जिससे समाज में सामाजिक सदभाव व प्रेम,एकता स्थापित हो सके। दिव्यांग मुकुन्दी कोरी ने कहा कि आज ध्वजारोहण कर जीवन की निराशा में एक नई उमंग व उत्साह रोशनी मिली । कार्यक्रम के अंत मे माँ विजयासन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मुकेश बसेड़िया ने सम्मानीय दिव्यांग जनो को प्रतीक चिन्ह व वस्त्र, तथा विशिष्ट अतिथियों को कलम डायरी प्रदान की। उदबोधन की कड़ी में नारायण प्रसाद दुबे , अरुण तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान कर आजादी की महत्ता पर प्रकाश डाला आभार इंस्टीट्यूट की प्रबंधक आरती ठाकुर ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें