Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: गाडरवारा में फेस मास्क नहीं लगाने पर लगा 8 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना

Aditi News Team

Sun, Jan 17, 2021

कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने जिले में कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए जारी गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में गाडरवारा तहसील में संयुक्त टीम ने शनिवार एवं रविवार को सार्वजनिक स्थलों फेस मास्क नहीं लगाने पर 8 हजार 400 रूपये का जुर्माना किया।
इस सिलसिले में एसडीएम गाडरवारा श्री आरएस राजपूत के मार्गदर्शन में गाडरवारा क्षेत्र में राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थलों फेस मास्क नहीं लगाने पर शनिवार 16 जनवरी को 44 लोगों पर 4 हजार 400 रूपये और रविवार 17 जनवरी को 40 लोगों पर 4 हजार रूपये का जुर्माना किया। लोगों को कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
 इस मौके पर तहसीलदार राजेश मरावी, नगर पालिका एवं पुलिस विभाग के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें