Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

तीन दिन तक बच्चों को दिखाई गई फिल्म,हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ शुभारंभ,बेटियों पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत,

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

: गुना,ग्राम गढ़ा के मृतक 2 बच्‍चों के परिजनों के घर पहुंचकर कलेक्‍टर ने दी सांत्‍वना एवं बढ़ाया ढांढस<br>25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता का दिया चेक,

Aditi News Team

Sun, Feb 21, 2021

गुना। कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तम ने आज ग्राम गढ़ा पहुंचकर महूगढ़ा रेल्‍वे फाटक के पास कंटेनर दुर्घटना में मृत राजू (13) एवं प्रदीप (10) के परिजनों से ग्राम गढ़ा में पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्‍यक्‍त कीं। मृतक के परिजनों को सांत्‍वना दी एवं उनका ढांढस बढाया। इस अवसर पर उन्‍होंने मृतक के पिता श्री भागीरथ मोगिया को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता का चेक रेडक्रास से प्रदान किया। उन्‍होंने कहा कि वाहन दुर्घटना में मृत्‍यु के अधिनियम के प्रावधानों के तहत 30 हजार की और आर्थिक सहायता राशि उनके बैंक खाते में एक दिवस में पहुंचेगी।
    उन्‍होंने मृतक के परिजनों से उनकी समस्‍याओं की जानकारी भी ली। उन्‍होंने भागीरथ द्वारा बताए अनुसार उसकी कृषि भूमि का सीमांकन कराने, पेयजल एवं रास्‍ते की समस्‍या शीघ्र निराकृत करने मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री निलेश परीख एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व गुना-बमौरी सुश्री अंकिता जैन को दिए। उन्‍होंने भागीरथ को एक माह में विद्युत समस्‍या से निजात दिलाने और पुन: होली के बाद उसके घर आने की बात कही।
    उन्‍होंने मृतक के परिजनों से कहा कि बच्‍चों को सिर्फ पढ़ाएं। उनसे अन्‍य कोई काम नही लें। इसके साथ ही अनुविभागीय अधिकारी रा‍जस्‍व गुना-बमौरी सुश्री जैन को निर्देशित किया कि संबंधित वाहन मालिक से बीमा का क्‍लेम दिलाने के लिए वकील करें। ताकि और भी अधिक राशि श्री भागीरथ को मिले। उन्‍होंने कहा कि हर संभव मदद पीड़ित परिवार कि की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें