Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: डिंडौरी,प्रमुख सचिव ने शाहपुर कोदो-कुटकी प्रसंस्करण ईकाई और आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण किया

Aditi News Team

Fri, Dec 25, 2020

डिंडौरी। प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक शाह ने गुरूवार को भोंदूटोला डिंडौरी में तेजस्विनी नारी चेतना महिला संघ द्वारा संचालित सेनेटरी नेपकीन प्रसंस्करण ईकाई का निरीक्षण किया। ग्राम शाहपुर जनपद पंचायत डिंडौरी में कोदो-कुटकी से तैयार खाद्य सामाग्रियों का अवलोकन किया और उक्त सामाग्रियों की मार्केटिंग करने के निर्देश दिए। इससे तेजस्विनी नारी चेतना महिला संघ के कार्यों को बढाने में मदद मिलेगी और आमदानी बढेगी। प्रमुख सचिव ने तेजस्विनी महिला संघ में प्राप्त लाभांष को सभी स्व-सहायता समूह के सदस्यों में वितरित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमति शषि श्याम उईके, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति मंजूलता सिंह, तेजस्विनी नारी चेतना महिला संघ के प्रबंधक श्री यशवंत सोनवानी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव ने आंगनबाडी केन्द्र शाहपुर का भी निरीक्षण किया। आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों को नियमित रूप से दूध, सत्तू एवं पोषण आहार देने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली दवाईयों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। आंगनबाडी केन्द्रो में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करने को कहा। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र में किचन गार्डन का भी निरीक्षण किया।

Tags :

जरूरी खबरें