Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: नरसिंहपुर, अक्षय राजपूत का नवाचार,सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली बनाई ट्रायसिकल

Aditi News Team

Sat, Aug 19, 2023
अक्षय राजपूत का नवाचार,सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली बनाई ट्रायसिकल नरसिंहपुर।आमगांव बड़ा के रहने वाले 18 वर्षीय युवा अक्षय राजपूत अपने नये- नये नवाचारों के लिये जाने जाते हैं। छोटी सी उम्र से ही उन्होंने विज्ञान एवं तकनीकी की सहायता से ऐसे यंत्र बनाये हैं, जिसे देखकर लोग अचरज में पड़ जाते हैं।   अक्षय ने बताया कि उन्हें हमेशा नई- नई चीजें तैयार करने की लगन रहती है। इसीलिये वे अपने नवाचार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने इलेक्ट्रिक ट्रायसिकल बनाई है, जो सौर ऊर्जा से संचालित होती है। सौर ऊर्जा से संचालित इस ट्रायसिकल में सोलर पैनल लगा हुआ है, जो इसमें लगी बैटरी को चार्ज करता है। एक बार चार्जिंग के उपरांत यह लगभग 100 किमी चल जाती है। यह पर्यावरण हितैषी है। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए बेहद उपयोगी है। अक्षय ने अपने इस नवाचार के रूप में ट्रायसिकल बनाने की बात कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को भी बताई थी। कलेक्टर सुश्री बाफना व जिला प्रशासन ने इसे तैयार करने के लिए हर संभव मदद भी की।   इस ट्रायसिकल का प्रदर्शन उन्होंने नरसिंहपुर में स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य पर किया था। वे बताते हैं कि इसके पूर्व उन्होंने कृषि के लिये ड्रोन, घास काटने की मशीन, बुवाई की मशीन भी तैयार की है। इसके अलावा वे अन्य यंत्र भी तैयार कर रहे हैं, जिसका उपयोग आमजन कर सकते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें