Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: नरसिंहपुर, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना”मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा संबल योजना में 14475 श्रमिकों को अनुग्रह राशि वि‍तरित

Aditi News Team

Tue, Sep 28, 2021

नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने  सोमवार को खरगोन जिले के झिरन्या से मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना एवं निर्माण श्रमिकों के लिए अनुग्रह सहायता योजना में 14 हजार 475 श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ 35 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि वर्चुअल तरीके से सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। अंतरित की जाने वाली राशि में संबल योजना के 13 हजार 769 प्रकरणों में 307 करोड़ 23 लाख रूपये तथा निर्माण श्रमिकों को अनुग्रह सहायता राशि के 706 प्रकरणों में 14 करोड़ 12 लाख रूपये की राशि शामिल हैं।
   उल्लेखनीय है कि 4 मई 2021 को भी मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना में असंगठित क्षेत्र के 16 हजार 844 श्रमिक परिवारों को मृत्यु सहायता के रूप में 379 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि सिंगल से अंतरित की गई।
   म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल और म.प्र. शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए जन्म से मृत्यु तक अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। मण्डल द्वारा अनुग्रह सहायता योजना में सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख, आंशिक स्थाई अपंगता पर एक लाख और स्थाई अपंगता पर 2 लाख रूपये की सहायता प्रदान की जाती है।
नरसिंहपुर के 208 हितग्राहियों को 4 करोड़ 80 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि सीधे हितग्राही के खाते में अं‍तरित
विधायक श्री पटैल ने 13 हितग्राहियों को ईपीओ प्रमाण पत्र वितरित किये
   मुख्यमंत्री के उक्त वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी कक्ष नरसिंहपुर में किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री जालम सिंह पटैल, अन्य जनप्रतिनिधि, हितग्राही, श्रमपदाधिकारी ज्योति पाण्डे दुबे और अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान नरसिंहपुर जिले के मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के 208 हितग्राहियों के खाते में 4 करोड़ 80 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि मुख्यमंत्री द्वारा वन क्लिक से सीधे अंतरित की गई। साथ ही मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के जिले के 10 हितग्राहियों के खाते में भी अनुग्रह सहायता राशि जमा की गई।
          विधायक श्री पटैल ने कार्यक्रम में शामिल जिले के 13 हितग्राहियों को ईपीओ प्रमाण पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान के वर्चुअल उदबोधन को एनआईसी कक्ष में उपस्थितों ने देखा-सुना।

Tags :

जरूरी खबरें