Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: नरसिंहपुर, श्री हरि विष्णु कामथ के विशेष आवरण के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर, डाक विभाग का आयोजन

Aditi News Team

Wed, Oct 13, 2021

नरसिंहपुर । 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अनसुने नायक स्व. श्री हरि विष्णु कामथ पर डाक विभाग की ओर से जारी विशेष आवरण का अनावरण कार्यक्रम पोस्ट ऑफिस नरसिंहपुर की मुख्य शाखा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित सिंह, प्रवर अधीक्षक डाक घर होशंगाबाद श्री जी. नारायण, सहायक अधीक्षक श्री एसके राठौर, एसडीएम श्री आरएस बघेल सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी और नागरिक मौजूद थे।

         श्री कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महान विभूतियों के किये गये कार्यों को याद करने के लिए डाक विभाग द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शुभकामनायें एवं बधाई। उन्होंने कहा कि श्री कामथ ने नरसिंहपुर को अपनी कर्मभूमि बनाया। उन्होंने अलग- अलग पदों पर रहकर कर्मठता से पदीय कर्त्तव्यों का निर्वहन किया। उनके कार्यों से संबंधित कृतियों को संकलित करने का कार्य डाक विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें जिला प्रशासन भी पूर्ण सहयोग करेगा।

         इस अवसर पर स्वागत उदबोधन प्रवर अधीक्षक द्वारा दिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें