Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: नरसिंहपुर, सहायक सूचना अधिकारी श्री सोनी हुए सेवानिवृत्त

Aditi News Team

Sat, Jul 15, 2023
सहायक सूचना अधिकारी श्री सोनी हुए सेवानिवृत्त नरसिंहपुर जिला जनसम्पर्क कार्यालय नरसिंहपुर में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी श्री रामकुमार सोनी 30 जून को सेवानिवृत्त हो गये हैं। श्री सोनी ने 30 वर्ष तक इस विभाग में अपनी सेवायें दी हैं। इस कार्यकाल में वे संभागीय कार्यालय जबलपुर, जिला जनसम्पर्क कार्यालय हरदा एवं नरसिंहपुर में पदस्थ रहे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने उन्हें शाल- श्रीफल देकर सुखद एवं भावी जीवन की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री राहुल वासनिक, स्टेनो टायपिस्ट श्री वासुदेव कोष्टा, श्री मंगल प्रसाद ठाकुर, श्री पूरनलाल कश्यप, श्रीमती बालकृष्णा भारती, श्री राजेश दुबे, श्री सिद्धार्थ रैकवार, श्री मिट्ठूलाल, श्री आकाश राय, श्री राजकुमार मेहरा ने भी उन्हें शुभकामनायें प्रेषित की।

Tags :

जरूरी खबरें