Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: भोपाल,रोको-टोको अभियान"सांता क्लॉज ने नागरिकों से कहा- हैप्पी क्रिसमस और मास्क लगाने की अपील की

Aditi News Team

Fri, Dec 25, 2020

भोपाल। शुक्रवार को क्रिसमस के दिन सांता क्लॉज ने नागरिको को हैप्पी क्रिसमस के साथ कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने की समझाइश भी दी।उल्लेखनीय है कि सीएफआई चैरिटेबल ट्रस्ट और आवाज तथा एनएसएस द्वारा साथी सांता क्लॉस के रूप में जिला प्रशासन की सहायता से जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं इसके अंतर्गत बिना मास्क के लोगों को  रोको टोको अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से नीलबड़ चौराहे, न्यू मार्केट, कोलुआ कलान, 6 नंबर 7 नंबर के साथ शिवाजी नगर मैं वॉलिंटियर्स के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और सेंटा के द्वारा मास्क  एवं सैनिटाइजर वितरित और कोरोना से बचाव के लिए समझाइश दी गई।   जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने सीएफआई और बीएसएसएस संस्था के साथ मिलकर रोको - टोको अभियान के अंतर्गत श्री राजेश खन्ना, सांता क्लॉज बनकर लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, दो गज की दूरी बनाकर रखने को लेकर नागरिकों को समझाईश दी। साथ ही आशा कार्यकर्ता एवं महिला सांता क्लॉज ने नागरिकों को समझाया कि इस वर्ष क्रिसमस की सबसे बेहतर गिफ्ट मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही है। इसलिए आप सभी मास्क का उपयोग करें। आशा कार्यकर्ता एवं सांता क्लॉज के द्वारा मास्क भी वितरित किए।

Tags :

जरूरी खबरें