Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: भोपाल अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति मध्यप्रदेश की बैठक में बच्चियो के भेदभाव पर चर्चा,

Aditi News Team

Tue, Jan 19, 2021


भोपाल के न्यू शिवनगर में अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति ने बच्चों में लड़की लड़का को लेकर जो पर भेदभाव किया जाता है इसके ऊपर चर्चा की गई । अभी भी हमारे भारत देश में लड़की और लड़कों पर भेदभाव किया जाता है बेटियों को मां के गर्भ में ही मार दिया जाता है । अगर हमारा देश का भविष्य बच्चा है तो उस बेटी को भी इस दुनिया में आने का अधिकार है तो हम अपनी सोच को बदलें एक ही चीज में नहीं हर क्षेत्र में बेटियों के साथ भेदभाव किया जाता है । पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में खेलकूद के क्षेत्र में या घर में छोटे-मोटे चर्चाएं भी होती है तो बेटियों को शामिल नहीं किया जाता है । घर से बाहर निकलने के लिए भी मना किया जाता है बेटों को आजाद पंछी की तरह छूट दिया जाता है । हमें अपनी सोच को बदलना है जब तक हम अपने आप को या अपने व्यवहार में परिवर्तन ही लाएंगे तब तक हम अपने घर में और समाज में बदलाव नहीं ला सकते अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति के सचिव श्रीमती अनीता अहिरवार एवं मीरा लहरें के द्वारा जानकारी दी गई समिति अध्यक्ष रेवती खांडेकर भी उपस्थित रहे और कुछ बस्ती के लोग भी उपस्थित थे ।

Tags :

जरूरी खबरें