Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

"माई की महापंचायत" प्रशासनिक अधिकारी को देगी मांग पत्र

तीन दिन तक बच्चों को दिखाई गई फिल्म,हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ शुभारंभ,बेटियों पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत,

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

: मध्य प्रदेश: नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 32 शव निकाले गए, मृतकों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान

Aditi News Team

Tue, Feb 16, 2021
मध्य प्रदेश: नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 32 शव निकाले गए, मृतकों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश में बस नहर में गिरी

भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह सीधी से सतना जा रही बस हादसे का शिकार हो गई । बाणसागर की नहर में यात्रियों से भरी बस गिर गई ।इस दुर्घटना में अब तक 32 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बस में 60 लोग में सवार थे । राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है ।इस हादसे के कारण मुख्यमंत्री ने गृह प्रवेश योजना का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया । मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि आज हम बड़े उत्साह से 1 लाख 10 हजार घरों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम संपन्न करने वाले थे, लेकिन सवेरे 8:00 बजे ही मुझे यह सूचना मिली सीधी  जिले में बाणसागर की नहर में शारदा पाटन करके गांव हैं वहां यात्रियों से भरी एक बस गिर गईसीएम के अनुसार बाणसागर की नहर काफी गहरी है हमने तत्काल बांध से पानी बंद करवाया, राहत और बचाव दलों को रवाना किया कलेक्टर एसपी एसडीआरएफ की टीम वहां है । हाइड्रा क्रेन सारे संसाधन पहुंचे हैं बस निकालने के प्रयास हो रहे हैं । मुख्यमंत्री के बयान के अनुसार एंबुलेंस डॉक्टर बाकी सभी व्यवस्थाएं वहां पहुंच चुकी हैं,और हमारी भरसक कोशिश यह है कि हम अपने भाई बहनों को बचा पाए लेकिन ऐसी परिस्थिति में मेरा भी पूरा दिमाग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा उन्हीं यात्रियों में लगी हुई है इसलिए आज कार्यक्रम करना उचित नहीं होगा. ।उन्होंने बताया कि तुरंत राहत और बचाव कार्य कार्य करने वाली टीम के संपर्क में सुबह 8 बजे से हूं, कुछ साथी बचाए जा चुके हैं कोशिश यह है कि अपने भाई बहनों को सुरक्षित बचा पाए । उन्होंने अपील की कि आप अपने-अपने स्थान पर भगवान से यह प्रार्थना करें कि वे सुरक्षित रहें सुरक्षित निकल आएं । आज का कार्यक्रम हम स्थगित करते हैं इसे फिर और किसी अवसर पर करेंगे ।

Tags :

जरूरी खबरें