Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Jul 18, 2023
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण नरसिंहपुर, 18 जुलाई 2023. जिले के गाडरवारा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के शुक्रवार 21 जुलाई को प्रस्तावित दौरे को देखते हुए लोकसभा सांसद राव उदय प्रताप सिंह, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कृषि उपज मंडी गाडरवारा कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ- सफाई, टेंट, बैरिकेड्स, बैठक व्यवस्था, मंच, पार्किंग के इंतजाम माकूल रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्व सुनिश्चित कर ली जायें। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें