Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: सांईखेड़ा विकासखण्ड स्तरीय जादू नही विज्ञान है कार्यक्रम में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Aditi News Team

Thu, Aug 24, 2023
विकासखण्ड स्तरीय जादू नही विज्ञान है कार्यक्रम में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के सीएम राईज स्कूल में जादू नही विज्ञान है समझना समझाना आसान है कार्यक्रम के तहत छात्रों ने विज्ञान विषय से जुड़े विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाथ एवं नारियल में आग लगाना, थर्माकोल एवं रंग का गायब होना, बिना तेल का दीपक जलाना , नींबू से खून निकलना, पानी से आग जलना आदि रोमांचकारी कौशलो का प्रदर्शन करते हुए अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया । कार्यक्रम में साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि छात्र छात्राओं में विज्ञान के कौशलो का विकसित होना बेहद जरूरी है । सीएम राईज विद्यालय प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा ने कहा कि आजकल लोग जादू टोना के नाम से मायाजाल फैलाते हैं ये तो सिर्फ विज्ञान के चमत्कार है। कार्यक्रम में विकासखण्ड विज्ञान अधिकारी के के राजौरिया एवं रामकुमार कौरव ने कहा कि छात्र जीवन से ही छात्रो में विज्ञान विषय के प्रति रुचि होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक मोनिका राय व अर्चना तिवारी एवं आभार प्रदर्शन भानु राजपूत ने किया। कार्यक्रम में साईंखेड़ा ब्लॉक के लगभग 26 शासकीय हाई एवं हायरसेकंडरी स्कूलों से चयनित छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सीएम राईज विद्यालय से निवेदिता राजपूत एवं रिया मेहरा ने प्रथम, बीटीआई स्कूल गाडरवारा से अजय पटैल एवं यतार्थ अग्रवाल ने द्वितीय, शासकीय आदर्श स्कूल गाडरवारा से शिवम धानक एवं कुलदीप श्रीवास ने तृतीय स्थान हासिल किया। ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रतिभागी जिले स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजन में चन्द्रकांत साहू ,अखिलेश मेहरा सहित सीएम राईज विद्यालय के स्टाफ़ एवं छात्र छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें