Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को पुलिस अधीक्षक जबलपुुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा श्रीफल-फूल भेंट कर किया गया सम्मानित

Aditi News Team

Sun, Aug 13, 2023
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को पुलिस अधीक्षक जबलपुुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा श्रीफल-फूल भेंट कर किया गया सम्मानित पुलिस मुख्यालय म.प्र. भोपाल द्वारा भारत सरकार गृह मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के तहत स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारजनों हेतु सम्मान समारोह आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के परिपालन मे आज दिनॉक 12-8-23 को शाम 5 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ (आजादी का अमृत महोत्सव) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री कल्लू लाल सेन की धर्मपत्नि श्रीमति गिरजा बाई सेन निवासी दक्षिण मिलौनीगंज, स्व. श्री संम्भाजी सेलुकर की धर्मपत्नि श्रीमति पुष्पा बाई निवासी रामनगर रामपुर, स्व. श्री रतन लाल सोनी की धर्मपत्नि श्रीमति रामकली सोनी निवासी उपरैनगंज तथा स्व. श्रीराम यादव के पुत्र श्री अनिल यादव निवासी बापू नगर रांझी को श्रीफल-फूल माला भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक जबलपुुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने कहा कि मानव इतिहास में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एक अनोखी मिसाल है, इसमें सभी वर्गों के लोगों ने सभी प्रकार की जाति, पंथ, या धर्म से ऊपर उठकर एवं एकजुट होकर एक उद्देश्य के लिए काम किया, यह एक पुनर्जागरण था, यह लोगों की विभिन्न पीढ़ियों का संघर्ष और बलिदान था जिसके परिणामस्वरुप स्वतंत्रता प्राप्त हुई। वर्तमान समय में यदि सभी खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं तो यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बदौलत है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को स्वतंत्र कराने में बड़ा योगदान निभाया है।

Tags :

जरूरी खबरें