Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: होशंगाबाद,सुरक्षा योजना के तहत सेठानी घाट पर हुई मॉकड्रिल

Aditi News Team

Mon, Dec 21, 2020

पुलिस मुख्यालय विशेष शाखा भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद के निर्देशानुसार जिले के पवित्र स्थल सेठानी घाट पर सुरक्षा योजना के तहत एसडीओपी सुश्री मंजू चौहान के नेतृत्व में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस बल द्वारा मॉकड्रिल में आतंकवादी हमले, धार्मिक उन्माद आदि की स्थिति में  सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों पर कंट्रोल  पाने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा व कानून व्यवस्था को नियंत्रण करने के लिए पूर्व अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में पुलिस बल द्वारा कुल 10 टीम बनाई गई, जिसके द्वारा अभ्यास में बलवा ड्रिल सामग्री, अश्रु गैस, मोटर बोट ,एंबुलेंस, डॉग आदि का उपयोग किया गया। मॉक ड्रिल का संचालन रक्षित निरीक्षक श्री डी पी आर्य द्वारा किया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री आर के एस चौहान, थाना प्रभारी देहात श्री हेमंत श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कोतवाली श्री संतोष सिंह चौहान, सूबेदार विनय अडलक सहित पुलिस एवं होमगार्ड का बल उपस्थित रहा।

Tags :

जरूरी खबरें