Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के सुपुत्र ,अभिज्ञान पटेल अपनेजन्मदिन पर 10000 बच्चों को बाटेंगे शिक्षण सामग्री

Aditi News Team

Wed, May 29, 2024
अभिज्ञान पटेल ने जन्मदिन पर शुरू किया विद्यार्थी प्रोत्साहन अभियान, 10 हजार बच्चों को वितरित करेंगे शिक्षण सामग्री विद्यार्थी प्रोत्साहन अभियान शुरू कर अभिज्ञान पटेल ने मनाया जन्मदिन बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर अभिज्ञान पटेल ने मनाया 23वां जन्मदिन KamarRana  बरेली/उदयपुरा(रायसेन) ----------मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के पुत्र अभिज्ञान पटेल (यशु) ने अपना 23वां जन्मदिन कुछ अलग तरीके से मनाया। उन्होंने बुधवार को अपने जन्मदिन पर विद्यार्थी प्रोत्साहन अभियान की शुरुआत की और बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर अपना जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही अभिज्ञान पटेल ने प्रसिद्ध छींद धाम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और बरेली वृद्धाश्रम में टीम पहल के साथ वृद्धजनों को आवश्यक सामग्री वितरित कर आशीर्वाद लिया। अभिज्ञान पटेल ने बताया कि वह हर बार अपना जन्मदिन किसी न किसी सेवा कार्य को करके मनाते हैं। इस बार अभिज्ञान पटेल ने 10 हजार बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित करने का संकल्प लिया है जिसे उन्होंने विद्यार्थी प्रोत्साहन अभियान का नाम दिया है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक वह 10 हजार बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित नहीं कर देते। अभिज्ञान पटेल के समर्थकों और शुभचिंतकों ने उदयपुरा देवरी एवं बरेली के विभिन्न गांवों व 25 से अधिक स्थानों पर धूमधाम से जन्मदिन मनाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं। अभिज्ञान पटेल ने इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बच्चों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की। अभिज्ञान पटेल ने कहा सभी लोगों को अपने जन्मदिन पर कुछ न कुछ यथासंभव सेवा कार्य करने का संकल्प जरूर लेना चाहिए।

Tags :

जरूरी खबरें