Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: पलेरा के स्कूल में बालमेला आयोजित 

Aditi News Team

Sat, Nov 25, 2023
पलेरा के स्कूल में बालमेला आयोजित गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक के तहत ग्राम पलेरा के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में बाल मेला का आयोजन किया गया । मेले की शुरूआत मां सरस्वती पूजन से की गई। बाल मेला में कुमारी रीत कौरव ने ब्रेड पकोड़ा, धनवती विश्वकर्मा ने फुल्की , सूरज विश्वकर्मा ने मगोंडी, आदित्य कतिया ने समोसा एवं रेखा ने पोहा की दुकान लगाई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संकुल केंद्र बसुरिया से चित्रा पाण्डे रही ।उन्होंने बच्चों के साथ मेले में खरीददारी की और बालमेले के लिए बच्चो के प्रयासों को सराहा। मेले में पालकों ने भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम की सराहना की।मेले का संचालन प्राथमिक शिक्षक किशोर विश्वकर्मा द्वारा किया गया । बालमेले में शाला के प्रधान पाठक मनीष श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव ,अतिथि शिक्षक देवकरण मेहरा एवं अंजलि कौरव सहित अनेक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें