Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: सिहोरा,लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान एव स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Tue, Dec 17, 2024
रिपोर्टर,अनिल जैन सिहोरा  लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान एव स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन हर बार के भाँति सिहोरा की समाजसेवी संस्था लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सी एम राइस बी डी हाईस्कूल मैं दिनांक 15/12/24 दिन रविवार को हमारे देश के लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान एव स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे रक्तवीरों के द्वारा 85 यूनिट रक्त दान मैं सहभागिता निभाई गई । इस शिविर मे सिहोरा जो की रक्तदान के संबंध मैं पूरे जिले में सबसे अग्रणीय भूमिका निभाता आ रहा है जिसमे सिहोरा खितौला के पुरुषों के साथ साथ मातृ शक्तियों ने भी बढ़चड़ कर हिस्सा लिया एव रक्तदान किया गया। संस्था लफ़्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य अधिवक्ता अंकुर जैन सैंकी,राहुल पहारिया के द्वारा बताया गया कि हमारी संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें संस्था के सभी सदस्यों के साथ साथ सिहोरा एव ग्रामीण के आमजनों के द्वारा जबलपुर जिला अस्पताल विक्टोरिया के थैलीसीमिया रोग से पीड़ित मरीज़ों के लिए रक्त की आपूर्ति की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है । इस शिविर मैं जिला अस्पताल जबलपुर से डॉ अमिता जैन, रवि, राहुल,अंशुल,राजेंद्र आदि उपस्थित थे जिनके द्वारा रक्त सग्रहित किया गया। समिति के सदस्य अधिवक्ता अंकुर जैन,राहुल पहारिया, हार्दिक लखेरा ,सौरभशुक्ला,कपिल यादव ,अनेक तिवारी, विक्की पटेल, विनोद कुशवाहा ,इशरार ख़ान, वरुण खत्री आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें