Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: बीआरसी ने किया शालाओ का निरीक्षण 

Aditi News Team

Sat, Dec 16, 2023
बीआरसी ने किया शालाओ का निरीक्षण गाडरवारा। बीते शुक्रवार को साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटेल ने समीपी ग्राम बगदरा की शासकीय प्राथमिक शाला एवं ग्राम चामचौन की शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश शिक्षको को दिए। इस दौरान उंन्होने छात्र छात्राओं से संवाद कर उनके शेक्षणिक स्तर की जानकारी ली। बगदरा में उन्हें कक्षा तीसरी, चौथी एवं पाँचवी के बच्चों ने पहाड़ा सुनाया जिसे सुनकर उंन्होने अन्य बच्चों से तालियां बजवाकर पहाड़ा सुनाने वाले बच्चों का प्रोत्साहन कराया । उन्होंने 5 एवं 8 के मासिक टेस्ट में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कहा कि 4 से 8 वी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं नजदीक है। छात्र छात्राओं को इन परीक्षाओ की बेहतर ढंग से तैयारी कराएं। एफएलएन की भी पढ़ाई भी सुव्यवस्थित ढंग से हो । निरीक्षण के समय सांगई के शिक्षक मधुसूदन पटैल सहित बगदरा में प्रधानपाठक राकेश अग्रवाल, प्रकाश नामदेव, बलदेव खंगार, अंजुलता नेमा एवं चामचौन में उमा ठाकुर व नारायण पटैल आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें