Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, शिशु मंदिर योजना के शिल्पकार रोशनलाल जी की जयंती मनाई

Aditi News Team

Fri, Oct 6, 2023
शिशु मंदिर योजना के शिल्पकार रोशनलाल जी की जयंती मनाई गाडरवारा ।स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में मध्यप्रदेश में शिशु मंदिर के जनक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रोशनलाल सक्सेना की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर देवकिशन सोनी अध्यक्ष ने रोशनलाल के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर देश की भावी पीढ़ी को संस्कारक्षम, राष्ट्रीय विचार धारा से ओतप्रोत शिक्षा के लिए जुटे रहना चाहिए । वहीं दूसरी ओर रानी दुर्गावती का स्मरण करते हुए अनूप जैन वरिष्ठ सदस्य ने उनके प्रेरक, अनुकरणीय प्रसंग बताते छात्र छात्राओं से उन पर चलने की सलाह दी ।कार्यक्रम के अंत में सभी ने रानी दुर्गावती और रोशनलाल जी को पुष्पांजलि अर्पित की /इस अवसर पर संस्था सचिव मुरली मालानी, उपाध्यक्ष गोपाल मालपानी, कोषाध्यक्ष ओम काबरा, पुर्व अध्यक्ष व सचिव अशोक मोलासरिया, सुरेश ममार, शरद मोलासरिया, प विपिन श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, उपस्थित थे ।प्राचार्य दिनेश शर्मा ने आभार प्रकट किया ।

Tags :

जरूरी खबरें