Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: करेली,कलेक्टर को शिकायत करने के बाद चांदसी दवाखाना सील डाक्टर विश्वास पर कार्यवाही के लिए पुलिस थाना करेली को निर्देश l

Aditi News Team

Sun, Jan 7, 2024
भागीरथ तिवारी करेली कलेक्टर को शिकायत करने के बाद चांदसी दवाखाना सील डाक्टर विश्वास पर कार्यवाही के लिए पुलिस थाना करेली को निर्देश  https://youtu.be/qd2dsi3V_bs?si=OF60N1xJpeXucOY0 करेली झोला छाप डॉक्टरो पर कोई कार्रवाई नहीं होने से शासन से बिना मान्यता से मरीजों का इलाज करते रहते हैं l मरीज के इलाज करते समय इस तरह के डॉक्टर बड़ी लापरवाही करते समय मरीज को मौत के मुंह में पहुंचने के लिए कोई कसर भी नहीं छोड़ते हैं ऐसे ही एक घटना करेली में हुई जहां पर इमालिया रोड पर स्थित चांदसी दवाखाना के डॉक्टर विश्वास ने गुर्दा रोग बवासीर का इलाज सन 2021 में करने के बाद शिकायतकर्ता सुभाष वार्ड निवासी को लगी तो 24 दिसंबर 2023 कोलगी तो पुलिस थाना करेली में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई करने की संबंधी पत्र दिया l इस पत्र को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई के दौरान 2 जनवरी 2024 को शिकायत जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नरसिंहपुर में दी पर महिला ने आप बीती सुनाई l शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर सीएम एच ओ डॉक्टर राकेश बोहरे ने आकर चांदसी दवाखाना जाकर उसके एवं बाजू वाली मेडिकल की दुकान की जांच की गई तो बिना परमिशन के एवं बिना मान्यता के इलाज करने एवं दवाई विक्रय करने को लेकर चांदसी दवाखाना को सील कर दिया और सील कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाना करेली प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि चांदसी दवाखाना के संचालक डॉक्टर विश्वास पर एफ आई आर दर्ज कर अपराध पंजीकृत करें और शिकायतकर्ता से भी कहा कि पुलिस थाना करेली में जाकर अपना बयान दर्ज कराए जिससे कि डॉक्टर विश्वास पर नियमानुसार कार्रवाई हो सके l

Tags :

जरूरी खबरें