Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन द्वारा राज्य शासन को तीन अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण करने के आदेश जारी किए

Aditi News Team

Mon, Apr 29, 2024

तीन अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण करने के आदेश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन द्वारा राज्य शासन को तीन अधिकारियों के तत्काल स्थानांतरण आदेश जारी करने के आदेश दिये गये है। श्री राजन द्वारा भोपाल नगर निगम में लगातार वर्ष 2020 से पदस्थ अपर आयुक्त वित्त श्री गुणवंत सेवतकर और भोपाल जिले में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, भोपाल संसदीय क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव के बड़े भाई हैं और श्री हंस कुमार झिंझोर थाना प्रभारी यातायात जिला बुरहानपुर को 6 वर्ष से अधिक जिले में पदस्थापना के कारण स्थानांतरण तत्काल करने के निर्देश दिये गये हैं।   गौरतलब है कि पूर्व में मुरैना जिले में लगातार 6 वर्षों से पदस्थ श्री रोहित सिंह (प्रभारी यातायात), थाना प्रभारी (जीआरपी थाना) ग्वालियर श्री पंकज दीवान की पदस्थापना उनके गृह जिले ग्वालियर में ही होने के कारण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भौंरासा जिला देवास श्रीमती सविता सोनी की एक ही जिले में 3 वर्ष अधिक समय से पदस्थापना होने के कारण, श्री बलराम सिंह तोमर एसआई क्राइम ब्रांच इंदौर को सात वर्ष से लगातार पदस्थापना, श्रीमती सोनाली गुप्ता उपनिरिक्षक पुष्पराजगढ़ को जिला अनुपपूर में पदस्थापना 6 वर्ष होने के कारण, श्री शिवकुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को गृह जिला उमरिया होने के कारण, श्री यू एन मिश्रा प्रभारी जिला अधिकारी दतिया, श्री मनीष उदैनिया प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग दतिया को शिकायत के आधार पर, श्री देवेन्द्र तिवारी जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम रीवा, सुश्री अपूर्वा सक्सेना सीईओ जनपद पंचायत बैतूल को पदस्थापना 3 वर्ष से अधिक होने के कारण, श्री महेन्द्र वशिष्ठ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीमच, श्री निखिलेश चिंतामन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी खातेगांव जिला देवास, श्री अनिल इनवाती उप यंत्री आरईएस उमरिया, श्री रितेश चौहान सीईओ जनपद पंचायत परसवाड़ा जिला बालाघाट, श्री सुशील पटेल थाना प्रभारी टिमरनी जिला हरदा और श्री रामानुज मिश्रा प्रभारी सीएमओ नगर परिषद शाहगंज को शिकायतों एवं अन्य कारणों से स्थानांतरित किया जा चुका है।

Tags :

जरूरी खबरें