Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सपत्नीक किया मतदान

Aditi News Team

Tue, May 7, 2024
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सपत्नीक किया मतदान प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से सभी 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान जारी है। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने धर्मपत्नी श्रीमती स्मिता राजन के साथ भोपाल के चार इमली स्थित मतदान केंद्र क्र- 210 पर मतदान किया। श्री राजन ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए बनाए गए लकी कूपन ड्रॉ काउंटर का अवलोकन किया और कूपन भरकर प्रतियोगिता में हिस्सा भी लिया। ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चार इमली स्थित मतदान केंद्र से ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री राजन ने की मतदान की अपील मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदाताओं से उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में मतदान आपका संवैधानिक अधिकार है। मतदान केंद्रों पर आये मतदाताओं को गर्मी में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिये व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें