Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: मुख्यमंत्री डॉ. यादव शांतिकुंज पहुँचे

Aditi News Team

Sat, Jan 6, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुँचे। शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री महेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शांतिकुंज में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैल दीदी से भेंट कर विभिन्न रचनात्मक और सृजनात्मक विषयों पर चर्चा कर आशीर्वाद लिया। डॉ. पण्ड्या एवं शैल दीदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंगल तिलक कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उन्होंने युगसाहित्य एवं गायत्री महामंत्र लिखित उप-वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि नारी सशक्तिकरण, युवा जागरण सहित समाज के नवसृजन में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रदेश का सतत् सहयोगी रहेगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शांतिकुंज पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सन् 1926 से सतत् प्रज्ज्वलित सिद्ध अखण्ड दीपक का दर्शन कर समाज और प्रदेश की खुशहाली के लिये कामना की। साथ ही युगऋषिद्वय की पावन स्मारक सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा में अपनी भावांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें