Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: कांग्रेस ने फिर किया वादा, सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में बनाएंगे सिहोरा जिला

Aditi News Team

Wed, Sep 27, 2023
कांग्रेस ने फिर किया वादा, सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में बनाएंगे सिहोरा जिला सिहोरा - कांग्रेस पार्टी ने सिहोरा में आयोजित अपनी जन आक्रोश यात्रा में एक बार पुनः दोहराया कि कांग्रेस विधायक और सत्ता में आने पर पहली ही कैबिनेट में सिहोरा को जिला बनाया जाएगा। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ऐसी ही घोषणा सिहोरा में आकर की थी। यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं ने जिला सिहोरा आंदोलन के पंडाल में पहुंचकर वहां बैठे आंदोलनकारी को वचन दिया कि कांग्रेस का रुख स्पष्ट है और वे सिहोरा को जिला अवश्य बनाएंगे इस संबंध में लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के विकास दुबे ने कहा कि समिति के सदस्य विगत दो वर्षों से सत्तारूढ़ सरकार से सिहोरा जिला की बात लोकतांत्रिक तरीके से रख रहे हैं लेकिन इन दो वर्षों में सरकार द्वारा इस दिशा में एक भी पहल नहीं की गई है।इससे अब यह पूर्णतः स्पष्ट हो गया है कि सरकार और सिहोरा विधायक सिहोरा जिला के लिए तैयार नहीं है। प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा अपना सिहोरा जिला के संबंध में पक्ष रखने से हमें प्रसन्नता है। हमें इस बात को लेकर कोई शंका नहीं है कि सिहोरा का विकास जिला बनने से ही संभव है और जिला बनने में बाधक सारे चेहरे इन दो वर्षो में बेनकाब हो चुके है। शीघ्र ही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति सिहोरा वासियों से चर्चा के बाद अपनी अगली रणनीति स्पष्ट करेगी।

Tags :

जरूरी खबरें